विंटर ओलंपिक्स में शामिल हुआ नॉर्थ कोरिया, अमेरिका से बातचीत के लिए भी तैयार
साउथ कोरिया की मेजबानी में आयोजित विंटर ओलंपिक्स के समापन समारोह में नॉर्थ कोरिया भी शामिल हो रहा है. साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई और नॉर्थ कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया. इस पहल से अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच भी बातचीत की संभावना है. उत्तर कोरिया ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच उसके संबंध सुधरने चाहिए. गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा कुछ कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव है.