आईपीएल में पानी बर्बाद होने पर सरकार & BCCI को नोटिस
Image Credit: Dekh news
राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने केंद्र, बीसीसीआई और अन्य से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के दौरान रोजाना लाखों लीटर पानी की बर्बादी के कारण टूर्नामेंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए याचिका का जवाब देने के लिए कहा है।जस्टिस जावेद रहिम की अध्यक्षता वाली पीठ ने जल संसाधन मंत्रालय, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और नौ राज्यों को नोटिस जारी किया है जहां मैच खेले जाएंगे। अलवर के युवक हैदर अली ने यह याचिका दायर की थी जिस पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होनी है |