सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच की धमाकेदार जीत, विंबलडन 2022 के फाइनल में पहुंचे
Image Credit: Shortpedia
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2022 के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के कैमरून नोरी को 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराते हुए लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बनाई है। यह आठवां मौका है जब जोकोविच इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। फाइनल में उनका सामना निक किर्गियोस से होने वाला है। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।