टोक्यो ओलंपिक हॉकी 2020 में भारतीय पुरुष टीम का पहला मुकाबला होगा न्यूजीलैंड से
Image Credit: Shortpedia
साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में होने वाले मुकाबलों की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में भारतीय पुरुष टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा, जबकि महिला टीम का मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा. भारतीय पुरुष टीम को ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना, वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान के साथ पूल-ए में रखा गया है. भारतीय पुरुष और महिला टीम का पहला मुकाबला 25 जुलाई को होगा.