भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी को आज मिलेगा पद्म सम्मान
Image Credit: deccanchronicle.com
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के ऐसे कप्तान रह चुके हैं जिन्हें मैच हारने के लिए कम और जीतने के लिए ज्यादा याद किया जाता है. उन्होंने अपने कैरियर में कई कीर्तिमान स्थापित किये. अब उनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है. 2011 में आज ही के दिन धोनी ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताया था और अब 7 साल बाद आज ही के दिन उन्हें राष्ट्रपति से पद्म सम्मान मिलने वाला है. उनके अलावा बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी को भी यह सम्मान दिया जाएगा