विकेट लेने के बाद पाकिस्तानी बॉलर ने किया 'गला-काटने' का इशारा, मचा बवाल
Image Credit: Twitter
बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के पाकिस्तानी बॉलर हारिस रऊफ ने विकेट लेने के बाद 'गला-काटने' का इशारा किया, जिसपर बवाल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स हारिस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच मुकाबले में ऐसा हुआ।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व रग्बी खिलाड़ी डैरल ब्रोमैन ने ट्विटर पर इसका विरोध किया। मैच में हारिस ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे।