पाकिस्तान के पूर्व हॉकी खिलाड़ी मंसूर अहमद गये जन्नत, लंबी बीमारी के बाद निधन
Image Credit: dunyanews.tv
लंबे वक़्त से दिल की बीमारी से ग्रस्त पाकिस्तान हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी मंसूर अहमद का 49 साल की उम्र में ही निधन हो गया. उन्होंने अपनी इस बीमारी का भारत में इलाज कराने के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी. मंसूर ने पाकिस्तान को हॉकी में 1994 में वर्ल्ड कप जितवाया था. उन्होंने गोलकीपर के तौर पर नीदरलैंड के खिलाफ गोल का बचाव किया था. वह दिल में डले पेसमेकर और स्टंट से परेशान थे.