पंत ने अन्य विकेटकीपरों के मुकाबले सबसे ज्यादा कैच छोड़े होंगे- पोंटिंग
Image Credit: shortpedia
सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पुकोव्स्की और लाबुशेन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 166/2 का स्कोर बना लिया है। इस मैच में ऋषभ पंत ने डेब्यू कर रहे पुकोव्स्की के दो कैच छोड़े, जिसके बाद से लगातार उनकी विकेटकीपिंग की आलोचना हो रही है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी पंत से नाखुश दिखे हैं और उन्हें विकेटकीपिंग में सुधार का सुझाव दिया है।