ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज Peter Siddle ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 35 साल के सिडल ने 67 टेस्ट मैचों में 30.66 की औसत से 221 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल एशेज़ में खेला था। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान उन्होंने संन्यास लेने की खबर कोच जस्टिन लैंगर को दी। इसी के साथ ही सिडल सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 13वें गेंदबाज हैं।