खिलाड़ी संक्रमित नहीं तो लार के इस्तेमाल की छूट मिले : अजित अगरकर
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लार पर प्रतिबंध सुरक्षित खेल के लिए जरूरी है, लेकिन इस बीमारी की जांच में सामान्य रहने पर आईसीसी को इसके इस्तेमाल की छूट देने पर विचार करना चाहिए। आइसीसी का यह प्रतिबंध आठ जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जानी वाली महत्वपूर्ण तीन दिवसीय टेस्ट की सीरीज से लागू होगा।