विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची जमुना बोरा
Image Credit: Twitter@KirenRijiju
भारत की जमुना बोरा ने आज विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 54 किलोग्राम भार-वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जमुना ने अल्जीरिया की ओयूदाद साफोउ को 5-0 से मात दी है। पांचों रेफरियों ने जमुना के पक्ष में अंक दिए। जमुना को रेफिरयों ने 28-29, 27-30, 27-30, 27-30, 27-30 अंक दिए। वहीं एमसी मेरीकॉम और मंजू रानी ने पहले ही चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।