मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु और साइना नेहवाल
Image Credit: DNA India
मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान की ओहोरी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने 45 मिनट में ही यह जीत हासिल की. उनके अलावा भारत की एक और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी पहले दौर में जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर चुकी है. हालांकि भारत की ओर से साईं प्रणीत को हार का मुंह देखना पड़ा. और वह मलेशिया ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें ताइवान के वांग जु वेई ने हराया.