वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधू
Image Credit: Quartz
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का झंडा ऊंचा किया हुआ है. सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए एक मुक़ाबले में भारत की पीवी सिंधू ने जापान की नोजोमी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस जीत के साथ सिन्धु ने नोजोमी से पिछले साल की हार का भी बदल लें लिया. 58 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिन्धु और नोजोमी दोनों एक दूसरे पर हावी रही. लेकिन अंतिम क्षणों में सिन्धु ने संयम रखते हुए मैच 21-17,21-19 से जीत लिया