Asian Games 2018: फाइनल में हारकर भी पीवी सिंधु ने बनाया रिकॉर्ड
एशियन गेम्स के 10वें दिन तक भारत के कुल 44 मेडल हो गए हैं। भारत के पास 3 गोल्ड मेडल जीतने के मौके थे, लेकिन तीनों मौकों पर खिलाड़ी नाकाम रहे। बैडमिंटन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता, वो फाइनल में ताइ चु यिंग से हार गई। सिंधु को भले ही हार मिली, लेकिन वो एशियाड में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। भारत ने महिला कंपाउंड आर्चरी में सिल्वर मेडल जीता है। वे फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरिया से हार गए।