यूएस ओपन मेन्स डबल्स के क्वार्टरफाइनल में बोपन्ना, टॉप सीड क्रिस्टिना और बाबोस की जोड़ी को क्वारैंटाइन नोटिस
Image Credit: Shortpedia
न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में इंडियन प्लेयर रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई पार्टनर डेनिस शापोवालोव मेन्स डबल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने जर्मन जोड़ीदार केविन क्रावित्ज और एंड्रीस मीस को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। 5 साल से कोई भारतीय खिलाड़ी खिताब नहीं जीत सका है। वहीं फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच और उनकी पार्टनर हंगरी की टिमिया बाबोस को क्वारैंटाइन नोटिस मिला है।