राफेल नडाल ने 11 वीं बार जीता फ्रेंच ओपन सिंगल्स का खिताब
Image Credit: AFP
फ्रेंच ओपन मैन्स सिंगल्स के फाइनल मुक़ाबले में टेनिस की दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी राफेल नडाल ने 11 वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता. उन्होंने ये उपलब्धि ऑस्ट्रिया के डोमिनिक को 6-4,6-3,6-2 से हराकर अपने नाम की. लगभग 2 घंटे तक चले इस मुक़ाबले में नडाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर डोमिनिक के खिताब जितने के सपने को चकनाचूर कर दिया. हालांकि नडाल रोजर फेडरर से अभी भी 3 पायदान पीछे ही चल रहे है. नडाल ने पिछले साल भी ये खिताब जीता था