राहुल द्रविड़ के बेटे ने अंडर-14 मैच में जड़ा दोहरा शतक
Image Credit: Shortpedia
राहुल द्रविड़ के 14 वर्षीय बेटे समित ने अंडर-14 मैच में दोहरा शतक लगाया। समित ने अंडर-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट एकादश के लिए खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ 201 रन बनाए। समित की 256 गेंदों की पारी में 22 चौके शामिल रहे। समित ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद 94 रन बनाए। उन्होंने 3 विकेट भी लिए। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।