जडेजा ने ट्वीटर पर लगाई मांजरेकर को लताड़, बोले-तुमसे दुगुना मैच खेला हूं
Image Credit: Shortpedia
हालहि में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर को जडेजा के प्रदर्शन पर सवाल करना काफी महंगा पड़ गया. पहले तो मांजरेकर को नेटीजंस ने खूब लताड़ा. इसी बीच बुधवार को गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया और मांजरेकर को टैग करते हुए लिखा जितने मैच तुमने खेले हैं मैं उससे दोगुने मैच खेल चुका हूं और अभी भी खेल रहा हूं. दूसरों का सम्मान करना सीखें. मैं आपका वर्बल डायरिया बहुत सुन चुका हूं.