सायना-कश्यप की शादी में शरीक होंगी ये जानीमानी हस्तियां, लिस्ट हुई जारी
Image Credit: Twitter@saina nehwal
आगामी 16 दिसंबर को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल शटलर पी. कश्यप से हैदाराबाद में शादी रचाने जा रही हैं. वहीं सायना-कश्यप ने पहले से ही जानीमानी हस्तियों को अपने शादी के कार्ड बांट दिए हैं. इस शादी में बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीलचंद,वानिका चामुंडेश्वरनाथ,आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और टीआरएस राजनेता केटी रामाराव समेत कई बड़े नामों के शरीक होने की संभावना है. वहीं कपल ने BAIसे जुड़े सभी लोगों को भी न्यौता भेजा है.