यूएस ओपन के पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंची बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव यूएस ओपन के पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंचे। जोड़ी ने पहले राउंड में अमेरिका के अर्नेस्टो एस्कोबेडो और नोआ रुबिन को 6-2, 6-4 से हराया। वो अब अगले दौर में छठी वरीयता प्राप्त केविन क्रिएट्ज और एंड्रियास मिज से भिड़ेंगे। सुमित नागल और दिविज शरण के बाहर होने के बाद बोपन्ना टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय उम्मीद हैं।