रोहित ने रांची टेस्ट में ठोकी सेंचुरी, टेस्ट में 2,000 रन किए पूरे
Image Credit: Shortpedia
भारत-दक्षिण अफ्रीका के तीसरे और अंतिम टेस्ट में रोहित शर्मा ने शतक जमाया। रोहित ने 130 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले रोहित ने अपना अर्धशतक 86 गेंदों में पूरा किया था। रोहित ने टेस्ट करियर की 47वीं पारी तक 3 शतक लगाए थे, लेकिन पिछली 4 पारियों में ओपनिंग करते हुए उन्होंने 3 शतक लगाए। टेस्ट में 2,000 रन पूरा करते ही उनके 6 शतक हुए। फिलहाल वो 107 पर खेल रहे हैं।