रोहित के बाद के एल राहुल ने भी जड़ा शतक
Image Credit: Shortpedia
भारतीय ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल विश्व कप में शिखर धवन की गैरमौजूदगी को महसूस नहीं होने दे रहे हैं। लोकेश राहुल लगातार अच्छी पारियां खेल रहे हैं और रोहित के साथ टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत देने में कामयाब हो रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के 44 वें मैच में राहुल ने शतक लगाया। ये उनका विश्व कप का पहला शतक था। वनडे में ये लोकेश राहुल का दूसरा शतक था।