रोहित शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने आईपीएल में दर्ज की दूसरी जीत
Image Credit: Twitter/IPL
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराकर आईपीएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इससे पहले मुंबई ने केवल एक मैच जीता था. जिसकी वजह से मुंबई के खेमें में काफी मायूसी थी. मुंबई और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना के 75 रनों की बदौलत 169 रन बनाए. जिसके जवाब में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच आसानी से मैच जीत लिया