रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में तीसरा शतक लगा कर रच दिया नया इतिहास
Image Credit: Shortpedia
वर्डकप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतक लगा कर इस विश्व कप में तीसरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने वनडे करियर का 25वां शतक लगाकर इंग्लैंड में इतिहास बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया । इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।