टेस्ट ओपनिंग डेब्यू में रोहित का धमाका, शतक जड़ने वाले बने चौथे भारतीय
Image Credit: Twitter
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा अपने आलोचकों को अपने बल्ले से जवाब देते हैं क्योंकि उन्होंने विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और टेस्ट ओपनर के रूप में पहला शतक है। रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले केवल चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए है।