श्रीलंका दौरे के लिए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अंडर-19 टीम में
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अगले महीने दो चार दिवसीय मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन सितंबर में जेवाई लेले टूर्नामेंट में मुंबई की अंडर-19 टीम में भी खेले थे. हालांकि श्रीलंका दौरे पर उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है.उनके चुने जाने पर सचिन और उनकी पत्नी अंजलि ने खुशी का इजहार किया है और अर्जुन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है