सचिन ने आंख बंद कर पूरा किया चैलेंज; युवराज बोले, 'मर गए, गलत चैलेंज दे दिया'
Image Credit: Instagram
सचिन ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो आंखों पर पट्टी बांधे हाथ में लिए बल्ले से गेंद उछालते दिखे। सचिन ने कहा, 'युवी आपने मुझे बहुत आसान विकल्प दिया इसलिए मैं आपको थोड़ा मुश्किल विकल्प दे रहा हूं। इसे मेरे लिए करके दिखाओ। युवराज ने सचिन को बल्ले के किनारे से गेंद नोक करने का टास्क दिया था। युवराज ने प्रतिक्रिया दी- मर गए, गलत चैलेंज दे दिया।