साइना नेहवाल ने दी ओलंपिक संघ को धमकी
Image Credit: Twitter
भारत की बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ओलंपिक संघ को धमकी दे डाली जिसके बाद उनके पिता को कॉमनवेल्थ गेम्स का एक्रीडेशन मिला. साइना ने एक अधिकारी को पत्र लिखा कि मैंने कई बार आपसे बात करने की कोशिश की लेकिन आपने मेरी बात नहीं सुनी अगर मेरे पिता का अधिकारी के रूप में एक्रीडेशन नहीं किया तो मैं कॉमनवेल्थ गेम्स नहीं खेलूंगी. खेल मंत्री राठौड़ ने कहा है कि मामले को सुलझा दिया गया है और फिलहाल सब कुछ ठीक है