कॉमनवेल्थ गेम्स में साइना नेहवाल ने जीता गोल्ड
Image Credit: Twitter/BAI Media
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 11 वे दिन बैडमिंटन की चैंपियन साइना नेहवाल ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए भारत की पीवी सिंधु को फाइनल में करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इसी के साथ भारत के गोल्ड की संख्या कॉमनवेल्थ में अब 26 हो गई है. वहीं पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता. इस मेडल के साथ कॉमनवेल्थ में अब भारत ने 26 गोल्ड 17 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 64 मेडल जीत लिए हैं