भारत-पाक संबंधों पर सानिया मिर्जा ने ये क्या बोला?
Image Credit: Navbharattimes
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी और अभी अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भारत-पाक संबंधों को लेकर सानिया मिर्जा ने कहा कि शोएब और मैंने भारत-पाक को एकजुट करने के लिए शादी नहीं की है। टेनिस स्टार ने ये भी कहा कि वोऔर शोएब बच्चे के भारत या पाकिस्तानी होने पर चर्चा नहीं करते हैं। इस दौरान सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान से भरपूर प्यार मिलने की बात कही और साथ ही कहा कि पाकिस्तान में सब उन्हें भाभी बोलते हैं।