चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुचीं सात्विक-चिराग की जोड़ी
Image Credit: mykhel
शुक्रवार को चीन के फुझोउ शहर में खेले गए चाइना ओपन बैडमिंडन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में, 43 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विक और चिराग ने चीन के लि जून और लियू यू की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-19 और 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में पहुँच गई है। सेमीफाइनल मैच में इस भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनिशिया की मार्कस और केविन की जोड़ी से होना है।