वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने संभाली डीडीसीए की कमान
Image Credit: Telegraph India
पिछले दिनों विवादों में रहने के बाद दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव संपन्न हुए जिसमें बाजी मारते हुए वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने जीत हासिल की है. उन्होंने पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को हराया. रजत शर्मा के अलावा राकेश कुमार बंसल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं. इससे पहले अरुण जेटली एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे थे. उनके ऊपर घोटाला करने के आरोप भी लगे थे.लेकिन कोई आरोप साबित नहीं हो पाया था