विम्बलडन महिला एकल वर्ग के फाइनल में कर्बर ने सेरेना को दी मात
Image Credit: Aaj tak
खेल में किसी भी खिलाड़ी की रैंकिंग से फर्क नहीं पड़ता. जीतता वही है जो मेहनती होता है. ऐसे ही कुछ मेहनत और एकाग्रता का नजारा देखने को मिला विंबलडन महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में. जब टेनिस की दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को दुनिया की नंबर 10 खिलाड़ी जर्मनी की कर्बर ने करारी शिकस्त देकर ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने सेरेना को 6-3,6-3 से हराकर तीसरी बार ये खिताब जीता है.