ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स
Image Credit: shortpedia
शनिवार को ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स ने अमांडा एनिसमियोवा को 6-1, 6-1 सेटों से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली हैं. वहीं 18 साल की अमांडा ने मैच से पहले कहा था कि सेरेना के साथ खेलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा. वहीं रविवार को सेरेना का मुकाबला जेसिका पेगुला से होगा. वहीं अब सेरेना की निगाहें तीन साल में पहला खिताब हासिल करने पर लगी हैं.