यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में सेरेना और ओसाका का प्रवेश, ज्वेरेव को भी शीर्ष 16 में मिला प्रवेश
Image Credit: Shortpedia
सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाई। चौथे दौर के मुकाबले में उन्होंने मारिया सक्कारी को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका ने 14वीं वरीय अनेट कोंटावीट को 6-3, 6-4 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की गैरवरीय शेल्बी रोजर्स से होगा। जेवेरेव ने स्पेन के अलेक्सांद्रो डेविडोविच फोकिना पर 6-2, 6-2, 6-1 से जीत के दौरान 18 ऐस जमाए।