शमी के पत्नी ने लिया यू-टर्न, कहा मैंने नहीं लगाया मैच फिक्सिंग का आरोप
Image Credit: Wikimedia
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद में हसीन ने नया बयान दिया है. हसीन जहां ने शमी पर कई आरोप लगाए थे. जिनमें से एक आरोप मैच फिक्सिंग का भी था. पर हाल ही में हसीन जहां ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा है कि 'मैंने कभी भी शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप नहीं लगाया.' उन्होंने कहा कि वो इस पूरे मामले को अदालत या मीडिया में नहीं लाना चाहती थी. लेकिन शमी के पिछले 2 सालों के बर्ताव के चलते उन्हें मज़बूरी में ये कदम उठाना पड़ा.