शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम हैक, पोस्ट की जा रही हैं अश्लील तस्वीरें और वीडियोज !
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ। उनके अकाउंट से पिछले 45 मिनट में 24 अश्लील पोस्ट शेयर की गईं। वॉटसन फिलहाल भारत में हैं। 14 अक्टूबर को उनके अकाउंट से एक इवेंट की फोटो शेयर की गई थी, जिसके बाद आज उनका ऑफिशियल अकाउंट हैक हुआ। वॉटसन ने खुद ट्वीट कर ये बताया। कुछ समय पहले वॉटसन का ट्विटर भी हैक हुआ था, जिसे बाद में फिर से मैनेज किया गया।