बुमराह की जगह शार्दूल ठाकुर को मिली भारतीय टीम में जगह
Image Credit: Twitter
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में गेंदबाजी करते हुए बाएं अंगूठे में चोट लगी थी. जिसके बाद वह स्वस्थ नहीं थे. और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ न खेलने का ऐलान किया था. अब उनकी जगह ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने शार्दूल ठाकुर को भारतीय टीम में स्थान दिया है. वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे हुए मैचों में खेलेंगे. इससे पहले शार्दूल ने IPL में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी