शशांक मनोहर को फिर मिली आईसीसी की कमान, दूसरी बार बने निर्विरोध चेयरमैन
Image Credit: deccanchronicle.com
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक बार फिर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर को स्वतंत्र चेयरमैन का प्रभार सौंप दिया है. उन्हें बिना चुनावों के निर्विरोध चुन लिया गया. वह 2016 में आईसीसी के पहली बार चेयरमैन बने थे. जिसके बाद अब उन्हें एक बार फिर अगले 2 सालों के लिए चेयरमैन चुन लिया गया है. शशांक मनोहर ने दोबारा चेयरमैन बनने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का धन्यवाद किया है.मनोहर ने अपने कार्यकाल में क्रिकेट में काफी सुधार किए हैं.