कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाज जीतू राय ने जिताया भारत को 8 वा गोल्ड
Image Credit: Aajtak
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. निशानेबाज जीतू राय ने 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत की झोली में एक ओर गोल्ड मेडल डाल दिया वहीं दूसरे निशानेबाज ओम मिथरवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता जीतू का स्कोर 235.1 रहा तो सिल्वर मेडल जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के कैरी बेल का स्कोर 233.5 और ओम का 214.3 रहा. जीतू राय ने ये मुकाम हालातों से लड़कर हासिल किया है