कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी ने जिताया 12 वा गोल्ड, तो अंकुर ने जीता ब्रॉन्ज
Image Credit: Twitter/@CISFHQrs
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने आज 7वे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. दिन की शुरुआत मैरीकॉम ने बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचकर की. तो उसके बाद शूटर श्रेयसी ने डबल ट्रैप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता इस मुकाबले में श्रेयसी ने 96 से ऊपर स्कोर कर ऑस्ट्रेलिया की एमा कॉक्स को हराया. वहीं पुरुषों के डबल ट्रैप प्रतियोगिता में अंकुर मित्तल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. अंकुर का स्कोर 53 रहा तो 74 अंको के साथ स्कॉटलैंड के डेविड ने गोल्ड जीता