जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक
Image Credit: the sports rush
भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा। इसी दौरान शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 82 गेंदों में 100 रन पूरे किए। गिल की शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच चुका है। अब शुभमन गिल और संजू सैमसन क्रीज पर हैं।