मैदान पर लौटेंगे एस श्रीसंत, केरल के प्रेसीडेंट कप टी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे
Image Credit: shortpedia
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने अन्य राज्यों की तर्ज पर अपने यहां टी-20 प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रेसीडेंट कप के नाम से खेले जाने की तैयारी वाले इस टूर्नामेंट के साथ राज्य में क्रिकेट की वापसी होने वाली है। फिलहाल टूर्नामेंट के लिए राज्य सरकार की अनुमति मिलनी बाकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट के साथ एस श्रीसंत मैदान में वापसी करेंगे।श्रीसंत की वापसी के कारण यह टूर्नामेंट चर्चा का विषय बन गया है।