बॉल टेंपरिंग मामले में श्रीलंका के चांडीमल तीसरे टेस्ट से भी हुए बाहर
Image Credit: Deccan Chronicle
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा बॉल से छेड़छाड़ करने के बाद अब श्रीलंका के कप्तान चंडीमल ने भी मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ की थी.जिसके बाद आईसीसी ने मामले की जांच करते हुए उन्हें आरोपी करार दिया. और उन पर एक मैच के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. जिसके खिलाफ चांडीमल ने याचिका दायर की थी.जिस पर सुनवाई करते हुए आईसीसी ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है और साथ ही उन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले एक और टेस्ट के लिए बैन लगा दिया है.