सुमित नागल ने जीता यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स का पहला मैच, बनाया रिकॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
सुमित नागल ने यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स का पहला मैच जीता। वो बीते 7 सालों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। उनसे पहले 2013 में सोमदेव देववर्मन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। सुमित नागल ब्रैडली क्लान को हराने के बाद दूसरे दौर में पहली बार पहुंचे हैं। विश्व रैंकिंग में 124वें पायदान पर मौजूद 23 वर्षीय नागल ने ब्रैडली क्लान को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से हराया।