करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल, 6 पायदान की छलांग लगाकर हासिल की 129वीं रैंक
Image Credit: shortpedia
सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में 6 पायदान की छलांग लगाते हुए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल 135वें स्थान से 129वें स्थान पर पहुंच गए हैं,जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. 22 साल के नागल की रैंकिंग में इजाफा पिछले हफ्ते ब्राजील में ATP चैलेंजर कैम्पिनास के सेमीफाइनल में पहुंचने से हुआ है और इस वक्त वह फॉर्म में चल रहे हैं. वहीं रोहन बोपन्ना 44वें स्थान पर और लिएंडर पेस 82वें स्थान पर खिसक गए हैं.