सुनील छेत्री को मिला AIFF का Player of the year अवॉर्ड
Image Credit: Scroll.in
100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को AIFF Player of the year अवॉर्ड दिया गया है. वहीं महिलाओं में यह अवॉर्ड कमला देवी ने हासिल किया है. 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की लिस्ट में पहला नाम बाइचुंग भूटिया का है. इस अवॉर्ड के अलावा इमर्जिंग Player of the year अवॉर्ड पुरूषों में अनिरुद्ध थापा और महिलाओं में पैंथोई चानू को मिला है. सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी का अवॉर्ड सी.आर. श्रीकृष्णा को दिया गया है.