सुनील गावस्कर ने भारत-पाकिस्तान की संयुक्त प्लेइंग इलेवन का किया चयन
Image Credit: Shortpedia
सुनील गावस्कर ने भारत-पाकिस्तान की संयुक्त प्लेइंग इलेवन का चयन किया। रमीज राजा संग बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि ये टीम अगर साथ में खेलती है तो ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी मजाकिया रहेगा। सुनील गावस्कर की भारत-पाकिस्तान संयुक्त इलेवन में हनीफ मोहम्मद, वीरेंदर सहवाग, जहीर अब्बास, सचिन तेंदुलकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, इमरान खान, सैय्यद किरमानी, वसीम अकरम, अब्दुल कादिर और बीएस चंद्रशेखर सरीखे खिलाड़ी शामिल हैं।