सुप्रीम कोर्ट ने दी बीसीसीआई के नए संविधान को मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने चार पुराने क्रिकेट संघों की सदस्यता को बहाल कर दिया है. इसमें मुंबई सौराष्ट्र वड़ोदरा विदर्भ शामिल है. सुप्रीम कोर्ट ने इनकी सदस्यता बहाल करते हुए कहा कि इन चारों ऐतिहासिक संघों ने देश को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं. इसी को देखते हुए इनकी सदस्यता बहाल की जाती है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए संविधान मसौदे को भी मंजूरी दे दी है.