डोपिंग के आरोप में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पर लगा 8 माह का बैन
Image Credit: Shortpedia
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल रहे जिसकी वजह से उन्हें आठ महीने के लिए बैन कर दिया गया है। पृथ्वी शॉ को चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। उनका ये निलंबन 16 मार्च 2019 से शुरू हुआ है जो 15 नवंबर 2019 तक लागू रहेगा।